शहर में बदला मौसम का मिजाज, रात में बढ़ी ठंडक, 19 डिग्री पहुंचा पारा

भोपाल: एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। राजधानी में रात के समय ठंडक बढ़ गई है। तापमान की बात करें तो 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वातावरण में ठंडक के कारण रात में पारा तेजी से गिर रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बुधवार तक रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे रात का तापमान में और ज्यादा कमी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि हवा में शुष्कता बढ़ेगी और नमी कम होगी।
27 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार 27 अक्टूबर से हवा का रुख उत्तरी हो सकता है। इसके कारण रात में ठंडक और बढ़ेगी। उत्तर से सर्द हवा आने लगेगी।
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का..
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अरब सागर से नमी आ रही थी। इसलिए हवा का रुख पूर्वी बना हुआ था। इसी वजह से बादल छाए हुए थे और यही कारण है कि रात का तापमान भी कम नहीं हो रहा था।
0 Comments