Advertisment

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की मौत, मोदी ने दुख जताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

धारवाड (कर्नाटक),15 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के धारवाड़ शहर के बाहरी इलाके में इटिगट्टी चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

Advertisment

धारवाड़ (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इनमें से अधिकतर व्यक्ति दावनगेरे जिला मुख्यालय नगर के थे और वे गोवा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति जिस मिनी-बस में यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक टिपर ट्रक से हो गई।

कृष्णकांत ने कहा, ‘‘चालक सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।’’

Advertisment

पुलिस ने बताया कि घायलों में से कम से कम तीन की हालत गंभीर बतायी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री का एक शोक संदेश ट्वीट किया जिसमें कहा गया है, ‘‘कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Advertisment

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें