MP BJP News: राममय हुआ BJP ऑफिस, 108 दिव्यांग 'ब्रेल लिपि' में कर रहे अखंड रामायण का पाठ

भोपाल। MP BJP News: बीजेपी के प्रदेश कार्यालय परिसर में बने मंदिर में 108 नेत्रहीन दिव्यांग अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं।

MP BJP News: राममय हुआ BJP ऑफिस, 108 दिव्यांग 'ब्रेल लिपि' में कर रहे अखंड रामायण का पाठ

भोपाल। MP BJP News: अयोध्‍या में कल यानी 22 जनवरी को होने वाली भगवान राम की प्राण-प्रतिष्‍ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। मध्‍य प्रदेश में भी कई बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। राजधानी भोपाल भी राम की भक्‍ति में डूब गई है।

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय परिसर में बने मंदिर में 108 नेत्रहीन दिव्यांग अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। जो सोमवार यानी 22 जनवरी की दोपहर तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने पूजा पाठ करा कर रामायण पाठ शुरू कराया।

विभिन्‍न क्षेत्रों भोपाल पहुंचे नेत्रहीन दिव्यांग

बता दें कि, प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से नेत्रहीन दिव्यांग बच्‍चे भोपाल पहुंचे। बीजेपी कार्यालय (MP BJP News) में सतना से रामायण का पाठ करने पहुंचे अनिल बागरी ने बताया कि, हम सब अलग-अलग समय पर अखंड रामायण का पाठ करेंगे। हमे भी भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता कर रहे हैं।

संबंधित खबर- Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम के ननिहाल में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम

ब्रेल लिपि में कर रहे रामायण का पाठ

बता दें कि, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा की पहल पर बीजेपी कार्यालय में पहली पर पर नेत्रहीन दिव्यांग बच्‍चे अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। ये सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण का पाठ करते हैं। इसके लिए एक दर्जन से अधिक ब्रेल लिपिबद्ध रामायण बुलवाई हैं।

ये भी पढ़ें: 

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से आज असम लौटेगी, बोले राहुल, भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटना चाहती है

Plane Crashed In Afghanistan: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं, रास्ता भटक गया था मॉस्को जा रहा विमान

MP Shahdol News: जय श्रीराम का नारा लगाने पर 7वीं के छात्र को पीटा, स्कूल डायरेक्टर और इंग्लिश टीचर गिरफ्तार ​​​​

Ayodhya Ram Mandir: राममय हुआ श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़, आज बनेंगें 3 नए विश्व रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article