MP में 103065 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 1943 लोगों की हुई मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 2607 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 42 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 103065 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 1943 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 79158 मरीज स्वस्थ हो चुके है और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 21964 है।
इंदौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19125
इंदौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19125 हो गई। इसी शहर में आज कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई। इंदौर में कुल मरने वालों की संख्या 492 हो गई। शनिवार की शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 408 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 471 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 14521 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 4112 है।
भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14602
भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14602 हो गई। इसी शहर में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। भोपाल में कुल मरने वालों की संख्या 354 हो गई। शनिवार की शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज 263 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही आज 221 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक भोपाल में 12575 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1673 है।