टूटेगी 100 साल की परंपरा, भोपाल में पहली बार नहीं निकलेगा होली चल समारोह, ये है वजह

टूटेगी 100 साल की परंपरा, भोपाल में पहली बार नहीं निकलेगा होली चल समारोह, ये है वजह

टूटेगी 100 साल की परंपरा, भोपाल में पहली बार नहीं निकलेगा होली चल समारोह, ये है वजह

भोपाल: होली के त्योहार पर कोरोना का साया पड़ गया है। इसी के चलते इस साल होली पर 100 साल की परंपरा टूटने जा रही है। जी हां, इस बार लॉकडाउन की सख्ती के कारण श्री हिंदू उत्सव समिति ने पिछले कई सालों से निकलने वाले चल समारोह को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने दी और बोले कि कोरोना को देखते हुए इस बार चल समारोह नहीं निकलने का निर्णय लिया गया है।

सोमवार को नहीं निकाला जाएगा चल समारोह

दरअसल, सोमवार को होली के दिन चल समारोह निकलना था लेकिन कोरोना से बचाने सोमवार को आयोजित होली चल समारोह स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा कि इस बार होलिका दहन रात को नहीं बल्कि सुबह 6.15 बजे किया जाएगा।

100 सालों से ज्यादा समय से निकल रहा समारोह

बेगवानी ने बताया कि नवाबी रियासत के दौर में होली का चल समारोह प्रारंभ गया है। रंग पंचमी की शुरुआत इसके दो तीन साल बाद सुभाष चौक से हुई थी, लेकिन तब कुछ युवा ढोल-बाजों के साथ ही इसे निकालते थे। पीपल चौक में एक ही जगह सार्वजनिक रूप से होलिका दहन होता था। तब लोग अपने घरों के आंगन में ही होलिका दहन कर पूजा करते थे।

भोपाल की गाइड लाइन

- अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से लागू होगा। इसका मतलब रात 9 बजे के बाद बिना काम के घर से बाहर नहीं निकला जा सकता है।
- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें और अन्य दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने होंगे।
- भोपाल में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन शनिवार रात 9 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।
- जिले में सभी तरह की रैली, जुलूस, गेर (होली का जुलूस), यात्रा, प्रदर्शन और धरने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। यहां पर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ दैनिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी। आम लोग उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
- सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक और खेल आदि के आयोजन में बंद, कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50% और खुले में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
- शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
- शवयात्रा में अधिकतम 20 और मृत्युभोज में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
- रेस्टोरेंट में खाना बैठकर नहीं खा सकते, लेकिन पैक करवाकर घर ले जा सकते हैं।
- खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक ही हो सकेगी।
- जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
- सभी पिकनिक स्पॉट आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article