Advertisment

Wonder Mango Tree: एक आम के पेड़ में 10 वैरायटी, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

बागवानी और ग्राफ्टिंग विशेषज्ञ ने एक ऐसे पेड़ को तैयार किया है, जो आपको 10 वैरायटी के आम एक साथ दे सकता है।

author-image
Bansal News
Wonder Mango Tree: एक आम के पेड़ में 10 वैरायटी, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

Wonder Mango Tree ताजा पके आम खाना किसे पसंद नहीं होता। वह भी मीठे और अलग-अलग वैरायटी के। हालांकि, ताजे पके आम पेड़ से तोड़कर खाने के लिए आपको किसी आम के बागान में जाना होगा और अलग-अलग वैरायटी के आम के पेड़ से इन्हें तोड़ना होगा। हालांकि, अब आम के शौकीन लोगों के लिए अलग-अलग किस्म के आमों के पेड़ ढूंढने की जरूर नहीं है।

Advertisment

बागवानी-ग्राफ्टिंग विशेषज्ञ ने किया तैयार

जी, हां। हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं, क्योंकि बागवानी और ग्राफ्टिंग विशेषज्ञ ने एक ऐसे पेड़ को तैयार किया है, जो आपको 10 वैरायटी के आम एक साथ दे सकता है। केरल राज्य के कुन्नूर के पुष्पगिरी में इन दिनों यह आम का पेड़ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। Wonder Mango Tree दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Free Country: इस देश में नहीं है एक भी सांप, कारण जान आप हो जाएंगे हैरान!

एक साथ कई आमों की वैरायटी

दरअसल, मुथुमाकुजी टॉमी मैनुअल के घर पर लगे इस आम के पेड़ में आम की सात वैरायटी- नीलम, सिंदूर, बेन्शेन, अल्फांसो, मूवंदन, कोलंबू और कुट्टीटूर जैसे आमों के साथ ही अन्य तरह की वैरायटी एक साथ दिखाई दे रही हैं। इस पेड़ के लिए कुट्टीकोल निवासी एमपी चंद्रन ने तैयार किया है।

Advertisment

Mango

आम की ग्राफ्टिंग की

एमपी चंद्रन के मुताबिक उनके पास एक आम का पेड़ था, जिसमें बढ़िया आम नहीं होते थे, जिसके बाद चंद्रन ने इस आम की डालियों को काटकर उनकी ग्राफ्टिंग करते हुए आम की कई किस्मों की वैरायटी को जोड़ दिया। Wonder Mango Tree अब इस एख आम के पेड़ में करीब 10 तरह की आम की वैरायटी एक साथ दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bore Basi: पौष्टिकता से भरपूर, कई रोगों में कारगर है बोरे-बासी, डॉक्टर भी देते हैं खाने की सलाह

आम के पेड़ की खासियत देखने पहुंच रहे लोग

अब कुट्टीकोल बस स्टॉप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे इस एक आम की पेड़ की खासियत के बारे में जैसे-जैसे लोगों को जानकारी लग रही है वैसे-वैसे इसे देखने वाले पहुंच रहे हैं। Wonder Mango Tree एक ही आम के पेड़ में कई तरह की वैरायटी के फल देखकर लोग तारीफ किए बिन नहीं रह पा रहे हैं।

Advertisment

आम के पेड़ में फल आने लगे

चंद्रन के मुताबिक उन्होंने दो साल पहले इस आम के पेड़ की ग्राफ्टिंग की थी। अब इसमें फल आने लगे हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रन के लिए बागवनी में महारथ हासिल है।Wonder Mango Tree  इसके साथ ही उन्हें सांपों संरक्षण और बचाव के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- Helicopter Pilot Training Center: हेलीकॉप्टर उड़ाना सीखें, MP के युवाओं को फीस में 5% छूट

india mango 10 Varieties in Mango Tree Mango Tree Wonder Wonder Mango tree
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें