Advertisment

पुडुचेरी में कोविड-19 के 10 नए मामले आए; संक्रमण से कोई मौत नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पुडुचेरी, दो जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस के सिर्फ 10 नए मामले सामने आए, जिससे शनिवार को इस वायरस के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 38,174 हो गई।

Advertisment

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 की वजह से कोई मौत नहीं होने से मृतक संख्या 633 पर बनी रही।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार को सुबह 10 बजे समाप्त होने वाले 24 घंटों में 30 रोगियों के ठीक होने के बाद अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 37,195 हो गई, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 346 है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,378 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10 में संक्रमण का पता चला।

Advertisment

केंद्र शासित प्रदेश में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.66 प्रतिशत और 97.44 प्रतिशत है।

अब तक 4.91 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सरकारी जनरल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के प्रबंध से संबंधित जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह केंद्र शासित प्रदेश में नौ स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य योजना और कार्यान्वयन के बीच की कड़ी की जांच करना व परिचालन व्यवहार्यता का मूल्यांकन करना है।

भाषा कृष्ण मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें