Advertisment

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, 16 लोग ठीक हुए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लेह, 11 जनवरी (भाषा) केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,618 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 16 लोग संक्रमण से उबरे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि सभी नए मामले बीते 24 घंटे के दौरान लेह से सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,518 हो गई है।

लद्दाख में कोविड-19 से कुल 127 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 84 मौतें लेह में हुई हैं जबकि करगिल जिले में 43 लोगों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि 16 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद लद्दाख में उपचारधीन रोगियों की कुल संख्या 197 रह गई है। इनमें से लेह में 190 जबकि कारगिल में सात रोगी उपचाराधीन हैं।

Advertisment

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें