Weather News: नवंबर के 10 दिन बीते, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू नहीं, IMD ने इन जगहों पर जारी किया बारिश का अलर्ट!

Weather News: नवंबर 2024 का महीना शुरू हो गया है। महीने के 10 दिन बीत चुके हैं, हालांकि, इस बार ठंड देरी से दस्तक दे रही है।

WEATHER NEWS

Weather News: नवंबर 2024 का महीना शुरू हो गया है। महीने की शरुआत में ही ठंड दस्तक दे देती है। महीने के 10 दिन बीत चुके हैं, हालांकि, इस बार ठंड देरी से दस्तक दे रही है। हर साल नवंबर के पहले हफ्ते में 2000 से 4000 मीटर के बीच के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी (Weather News) का एक दौर शुरू हो जाता है। लेकिन उत्तराखंड में दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बने तुंगनाथ मंदिर में इस बार बर्फ का कतरा भी नजर नहीं आ रहा। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 4000 मीटर है।

WEATHER NEWS

इसी तरह उत्तराखंड (Weather News) में स्थित चारों धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में भी यही हाल हैं। इन क्षेत्रों में तापमान मैदानों जैसा हैं। मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर के बाद यहां सामान्य से 90% बारिश (Weather News) कम हुई है। इसके चलते यहां तापमान बढ़ गया। इसी वजह से नवंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही।

आज बन रहे बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में बन सकता है। देश के कुछ राज्यों में आज (10 नवंबर) बारिश (Weather News) हो सकती है। IMD ने 10 नवंबर से 15 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच सुबह और रात में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पंजाब में भी 10 और 11 नवंबर को सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।

MP में रातें हुईं ठंडी: मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार

16 नवंबर से मौसम में बदलाव!

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे पर्वतीय इलाकों के मौसम में बदलाव आएगा। IMD ने बताया कि नवंबर के आखिरी तक ठंड (Weather News) का असर बढ़ेगा और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

कैसा रहेगा एमपी का मौसम?

mp weather news

मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather News) में लगातार बदलाव आ रहे हैं। रातों में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन के समय कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे लोग गर्मी का अनुभव कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने राज्य में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बादल छाए रहने (MP Weather News) और हल्की बारिश होने की संभावना है।

ठंड के जोर पकड़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग (MP Weather News) का अनुमान है कि 15 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में लगभग 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र में BJP का संकल्प पत्र जारी: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, 5 साल में 25 लाख रोजगार देने का किया वादा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article