Advertisment

धरती से हर साल लुप्त हो रहे हैं 1 से 2 प्रतिशत कीट

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

वाशिंगटन, 12 जनवरी (एपी) दुनिया के 502 से ज्यादा वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती से कीट बहुत तेजी से लुप्त हो रहे हैं और यह चिंता का विषय है।

Advertisment

कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के कीट विशेषज्ञ डेविड वागनर का कहना है कि जलवायु परिवर्तन, कीटनाशकों, खर-पतवार नाशक, रौशनी के प्रदूषण, घुसपैठिया प्रजातियों, कृषि और भूमि के उपयोग में बदलाव के कारण धरती से संभवत: हर साल एक से दो प्रतिशत कीट लुप्त हो रहे हैं।

वागनर नेशनल एकाडमिज ऑफ साइंस की सोमवार की कार्यवाही में 12 अध्ययनों के विशेष पैकेज के मुख्य लेखक हैं। इसे दुनिया भर के 56 वैज्ञानिकों ने लिखा है।

इस समस्या को कई बार कीटों के लिउ प्रलय कहा जाता है और यह किसी पहेली की तरह है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उनके पास इस पहेली को हल करने के लिए अभी तक पर्याप्त सूचना और साक्ष्य नहीं है, ऐसे में उन्हें इसे दुनिया के सामने पेश करने और इस संबंध में कुछ भी करने में दिक्कत आ रही है।

Advertisment

वागनर ने कहा कि वैज्ञानिकों को यह पता लगाने की जरुरत है कि कीटों के लुप्त होने की दर क्या अन्य किसी भी प्रजाति के मुकाबले ज्यादा है?

उन्होंने कहा, ‘‘इनके बारे में चिंता करने के कुछ विशेष कारण हैं, क्योंकि उन्हें कीटनाशकों, खर-पतवार नाशक और रौशनी के प्रदूषण के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।’’

एपी अर्पणा नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें