कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में जारी है। आज राहुल की यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति से शुरू हुई जो सांवेर रोड मॉडर्न चौराहा पर पहुंचेंगी। लेकिन इसी बीच यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने पीएम मोदी के नारे लगा दिए। मोदी मोदी के नारे सुन यात्रा में मौजूद लोग हैरान हो गए। जब इस बात की जानकारी राहुल गांधी को लगी तो उन्होंने उन युवकों को बलाने को कहा लेकिन तब मोदी के नारे लगाने वाले युवक भाग निकले।
इंदौर में राहुल गांधी की सभा में लगे मोदी मोदी और जय श्री राम के नारे। pic.twitter.com/kZNAESgiEW
— Vijendra Yadav (@vijendra_1205) November 27, 2022
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की यह यात्रा बड़ा गणपति चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा जाएगी। यहां पर विधायक संजय शुक्ला के निवास के सामने से निकलते हुए बाणगंगा चौराहा से अरविंदो हॉस्पिटल के आगे शुक्ला के फार्म हाउस पर लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम सांवेर में होगा। बड़ा गणपति से शुरू हुई यात्रा रास्ते में टी ब्रेक के लिए भी रुकी। भारत जोड़ो यात्रा के आज के शेड्यूल की बात करें तो सुबह 6 बजे से शुरू हुई ये यात्रा 10 बजे वैष्णव यूनिवर्सिटी में ब्रेक लेगी। इसके बाद दोपहर 3.30 पर उज्जैन रोड से यात्रा फिर शुरू होगी और सांवेर में रात्रि विश्राम करेगी।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे लोगों की भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो को देार रात पोस्ट किया गया है। वीडियो की पुष्ठि अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। वीडियो भारत जोड़ो यात्रा का है या फिर फेक वीडियो है, लेकिन वीडियो में आप सुन सकते है कि वीडियो में जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।