शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में माह के प्रथम कार्य दिवस 01 नवम्बर दिनेश जैन व एडीएम श्रीमती मिशा सिंह (आईएएस) की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र अच्छे से अच्छा काम करने का संकल्प लेने के साथ समय पालन, सेवा का भाव, हमारे पास जो आये उसका काम सेवा के भाव से किया जाये। उन्हौने कहा कि जिले में ग्राउण्ड लेवल के अधिकारी व कर्मचारीयों को आगे लाना चाहीए, ताकि कलेक्ट्रेट कार्यालय को ISO मिल सके, सभी ने ऊर्जा साक्षरता में माईल स्टोन किया है, रक्तदान, जनसेवा अभियान सहित अन्य अभियानों में हम लोगो को लाभ प्रदाय करने का माध्यम बने। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि यदि इच्छा शक्ति हो तो बदलाव आ सकता है, सभी शासकीय सेवक इस सूत्र को अपनाए और अपना काम अच्छे से करें, यही देश सेवा है।
इस अवसर पर एडीएम श्रीमती सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय सेवक काम के प्रति लगाव रखें। उन्हौने कहा कि सभी लोग अपने काम में उत्कृष्टता लाएं और काम को तत्काल गति के साथ संपादित करें। उन्हौने इस दौरान शासकीय सेवको को माह की पहली तारीख पर सम्मानित करने की योजना पर प्रकाशभी डाला।
6 शासकीय सेवक हुए पुरस्कृत
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह अक्टूबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 शासकीय सेवक जिसमें श्रीमती सपना महाजन, व्याख्याता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज, रघुवीर सिंह पंवार सहायक ग्रेड-2 बीके कॉलेज, मोहित सिंघल, व्याख्याता, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज, अतीन खॉन, विकासखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राहुल बैरागी, सहायक ग्रेड-3, विधि शाखा, अशोक चौहान जमादार अधीक्षक शाखा। को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील जायसवाल, ई-गवर्नेंस प्रबंधक बिरम सिंह सोंधिया, लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक आशय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।