15 April Horoscope : देखें आज क्या है खास, धनु व मीन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत

भोपाल। आज का दिन मेष राशि के 15 April Horoscope जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला है तो वहीं धनु व मीन राशि के जातकों को संभलकर रहने की सला दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा यह राशि फल राशि के आधार पर है।
मेष राशि — इस राशि के जातकों को आज वाहन सुख मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष राशि — इस राशि के जातकों को घाटे की संभावना है। कार्य पर असर पड़ेगा। स्त्री से कार्य के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के जातकों को राज्य पक्ष से लाभ होगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि — इस राशि के जातकों को भूमि से लाभ होगा। आपके सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि — आज आपका कहीं स्थानांतरण हो सकता है। व्यय भी अधिक होगा। न्याय में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि — इस राशि के जातकों को भ्राति पक्ष से लाभ मिलेगा। आपको स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। उन्नति होगी।
तुला राशि — आज आपकी कार्य में तरक्की होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्थानांतरण से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि — आज आप मानसिक बैचेनी महसूस करेंगे। स्त्री से लाभ होगा। आपको संतान की चिंता सताएगी।
धनु राशि — धनु राशि के जातकों को पैर से संबंधित चोट—चपेट की संभावना है। स्त्री से सहयोग मिलेगा। शत्रु प्रबल होंगे।
मकर राशि — आज आपको शासकीय लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। सत्संग में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि — इस राशि के जातकों को घाटे की संभावना है। किसी से झगड़ा हो सकता है। अत: संभलकर रहें। आज आपकी शारीकि स्थिति बेकार रहेगी।
मीन राशि — इस राशि के जातकों का कुटुंब से विवाद का हल निकल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।