सोना-चांदी ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, जानें क्या है आज भाव

भोपाल। कोरोना काल में सोना चादी के दाम तेजी से gold silver prices today बढ़ रहे है। एक बार फिर सोना चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। सोना-चांदी ने इस बार 8 साल का रिकॉर्ड gold silver price record तोड़ा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी और निवेशकों का रुझान बढ़ने से सोना-चांदी में रिकॉर्ड sona chadi rate today तेजी आई है। जहां सवा महीने में सोना 6500 रुपए महंगा हुआ है वही सवा महीने में चांदी 18500 रुपए महंगी हुई है।
2012 में भी देखी गई थी ऐसी तेजी
सराफा व्यापारियों का कहना है कि इसके पहले 2012 में इस तरह सोना चांदी के दामों में तेजी देखी गई थी। 2020 में एक बार फिर उसी तरह तेजी देखने को मिल रही है। सोना नई ऊंचाइयों को छूते हुए जहां 55914 प्रति 10 ग्राम हो गया है वही चांदी की कीमत 73617 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
आम लोगों की पहुंच से दूर होती गई
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा bhopal sarafa bazar कारोबारियों की मानें तो वर्ष 2012 में भी चांदी के भाव में तेजी से वृद्घि हुई थी। तब चांदी 70 हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी। हालांकि, इसके बाद चांदी के भाव में गिरावट आई और 34 हजार रुपये पर आ गई थी। डेढ़ साल पहले तक चांदी इसी भाव में मिल रही थी, लेकिन इसके बाद भाव ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि यह आम लोगों की पहुंच से दूर होती गई।
निवेश के कारण ही बढ़ रहे हैं दाम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा कारोबारियों का कहना है कि कोरोना काल में निवेशक सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं। निवेश के कारण ही सोना-चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। हालाकि सोना चांदी के दामों में कब गिरावट आएगी इस बार किसी को कोई जानकारी नहीं हैं।