Advertisment

शहर के साढ़े तीन लाख आबादी को मिलेगा शुद्ध पानी, इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा

author-image
Bansal News
शहर के साढ़े तीन लाख आबादी को मिलेगा शुद्ध पानी, इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर अमृत परियोजना में निर्मित जलशोधन संयंत्र का लोकार्पण किया। नगर निगम भोपाल ने 50 एमएलडी क्षमता के इस संयंत्र का निर्माण कर बड़ी झील से नगर के विभिन्न इलाकों में उच्च स्तरीय टंकियों के माध्यम से जलप्रदाय करने के लिए करवाया है। इस संयंत्र से करीब साढ़े तीन लाख आबादी को शुद्ध और सुचारू पेयजल मिलेगा।

Advertisment

कई इलाकों को नये संयंत्र का लाभ मिलेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक घर पर स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। भोपाल के लांबाखेड़ा, संत हिरदाराम नगर, भानपुरा सहित गोविंदपुरा, नरेला, हुजूर और बैरसिया क्षेत्र के अन्य कई इलाकों को नये संयंत्र का लाभ मिलेगा।

नागरिकों को बधाई दी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल को मिली इस सौगात के लिए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों को संयंत्र के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने जलशोधन संयंत्र के साथ ही इंटेकवेल एवं अलग-अलग स्थानों पर बनी 23 उच्चस्तरीय टंकियों का संयुक्त लोकार्पण किया।

13.90 करोड़ है मनुआभान जलशोधन संयंत्र की लागत
मनुआभान जलशोधन संयंत्र की लागत 13.90 करोड़ है। करबला इंटेकवेल और पंप हाउस की लागत 5.30 करोड़, रॉ वाटर राइजिंग मैन बिछाने की लागत 12.10 करोड़, 5 उच्चस्तरीय टंकियों की निर्माण लागत 7 करोड़, जल वितरण नालिकाओं और फीडरमैन बिछाने की लागत 28.50 करोड़ है। पंप हाउस जलशोधन संयंत्र तक 8 एमएल व्यास के 5630 मीटर पाईप का उपयोग किया गया है। विभिन्न टंकियों को भरने के लिए 300 से 800 मीटर व्यास की फीडर लाइन बिछाई गई है।

Advertisment

मनुआभान पहाड़ी पर पौधरोपण
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिसर में कचनार का पौधा रोपा। अन्य अतिथियों ने भी पौधे लगाए। कमिश्नर भोपाल ने बताया कि इस पहाड़ी पर विविध प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं।

भारतमाता मंदिर प्रोजेक्ट
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों ने टेकरी परिसर में निर्मित होने वाले भारत माता मंदिर प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी। यहां भारत माता की मूर्ति की स्थापना के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों और प्रतिमाओं को प्रदर्शित करने की भी योजना है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें