Advertisment

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, 13 जनवरी (भाषा) पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अंबाला, करनाल और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 6.5 आौर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.8 और 6.4 दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2, 3.4, 3.6, 3.2, 4 आौर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी, सिरसा और बठिंडा समेत कई स्थानों पर सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें