इंदौर:जमीनी विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, परिवार के दो भाइयों के बीच विवाद,धारदार हथियार से किया वार, 3 घायल, 1की मौत|
10 Jul 2012
इंदौर के पास बलवाड़ा में जमीनी विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई| बताया जा र हाहै कि धनसिंह और भीमसिंह में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था| सोमवार को धनसिंह अपने बेटे और दोस्त राजू के साथ खेत पर बुवाई करने पहुंचा, जहां उसकी भीमसिंह से झड़प हो गई| दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया| जिसमें राजू की मौत हो गई जबकि धनसिंह और उसके बेटे को गंभीर चोटे आई हैं|
|
|