जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में हंगामा, NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, बंश बहोर पटेल को निलंबित करने की मांग|
05 Jul 2012
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और एनएसयूआई दोनो ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं एक दूसरे को फूटी आंख नही सुहाते लेकिन जबलपुर में इन दोनो संगठनों ने एक दूसरे से हाथ मिला लिया है और उसकी वजह है यूनिवर्सिटी के कर्मचारी नेता बंश बहोर पटेल| जिसे निलंबित करने की मांग को लेकर दोनो ही संगठनों ने पिछले चार दिनो से मोर्चा खोला हुआ है| गुरुवार को भी छात्र संगठनों की इस मसले को लेकर पुलिस से झडप हुई|
|
|