बुरहानपुर : जर्जर होते शासकीय भवन, 1 दर्जन कार्यालयों के जर्जर हालात|
16 Jun 2012
बुरहानपुर के शासकीय कार्यालयों के जर्जर हालात अधिकारियों और कर्मचारियों की परेशानी का सबब बन चुके है| शासकीय कर्मचारियों के क्वारटर्स से लेकर तहसील और एमपीईबी कार्यालय तक सभी भवनों के हालात एक समान हैं| इतना ही नही नगर निगम तक का कार्यालय दरक रहा है| भवनों के हालात इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है| वही जब इस बारे मे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से बात की गई तो वह पल्ला झाडते नजर आए|
|
|