शिवपुरी : दिनदहाड़े लूट, आंखों में मिर्ची झौंककर छीना बैग, साढ़े सात लाख रुपए की लूट|
16 Jun 2012
शिवपुरी में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है| पुलिस के मुताबिक सिटी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े सात लाख रुपए निकालकर अपने गांव जा रहे तीन लोगों की आंखों में मिर्ची झोंककर अज्ञात बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया| बदमाश बाइक पर सवार थे|जो बैग छीनने के बाद मौके से फरार हो गए| सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बदमाश भाग चुके थे| वहीं पीड़ित मांगीलाल और वीरू को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है| फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है| वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में सूचना देकर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं|
|
|