आंध्रप्रदेश : सड़क हादसे में 30 से ज्यादा की मौत, उस्मानाबाद के पास पुल से गिरी बस|
16 Jun 2012
आंध्रप्रदेश के उस्मानाबाद में एक सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए| बस श्रद्धालुओं को लेकर हैदराबाद से अहमदनगर जिले के साईं दरबार तीर्थस्थल ले जा रही थी| तभी देर रात करीब ढाई बजे उस्मानाबाद के पास एक पुल से नीचे गिर गई| घायलों में ज्यादातर की हालत बहुत गम्भीर है और मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है| घायलों को नजदीकी शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है|
|
|