नीमच : दो गुटों में विवाद, एक दुसरे पर बरसाए पत्थर, 6 लोग घायल, शौचालय को लेकर हुआ विवाद|
16 Jun 2012
नीमच मानसा के मालखेड़ी गांव में सरकारी जमीन पर बने शौचालय को देकर दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हो गई, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए| मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया| पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाली प्रेमबाई के घर पर रामसिंह, श्यामलाल समेत कई लोगों ने हमला कर दिया| जिसके बाद दोनों गुट आपने सामने हो गए और एक दुसरे पर पत्थर बरसाने लगे| फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया हैं|
|
|