'शंघाई' फिल्म के गाने का विरोध, बजरंग दल ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन|
07 Jun 2012
शंघाई फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादो में आ गई| इंदौर में शंघाई फिल्म के एक गाने को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई ह, जिसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है| साथ ही फिल्म से गाने को हटाने की मांग की है| कार्यकर्ताओं का आरोप है की फिल्म के एक गाने में भारत माता का अपमान किया गया है और चेतावनी है कि अगर फिल्म से गाना नहीं हटाया गया, तो वो फिल्म रिलीज ही नहीं होने देंगे| वहीं अधिकारियों ने जाँच करने की बात कहकर मामला शांत किया है|
|
|